अमेरिकी सेना ने यमन के सादा प्रांत पर हवाई हमले किये

सना, 26 मार्च (वार्ता) अमेरिकी सेना ने मंगलवार रात यमन के उत्तरी सादा प्रांत पर दो हवाई हमले किये।

हूती संचालित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलों का लक्ष्य सादा के मध्य में सहर जिला था, लेकिन कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है।

अमेरिकी सेना ने कोई टिप्पणी नहीं की है। सादा ईरान-संबद्ध हूती आंदोलन का मुख्य गढ़ है, जिसने 2014 के अंत में गृहयुद्ध शुरू होने के बाद से राजधानी सना सहित उत्तरी यमन को नियंत्रित किया है।

हवाई हमले यमन में हूती-नियंत्रित क्षेत्रों के खिलाफ चल रहे अमेरिकी अभियान का हिस्सा हैं, जिसे मार्च के मध्य में शुरू किया गया था।

हूतियों ने गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में इजरायली स्थलों और जहाजों को निशाना बनाना जारी रखने और “अमेरिकी आक्रमण” के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है।

Next Post

चुनाव आयोग ने बूथ स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू किया, एक लाख होंगे प्रशिक्षित

Wed Mar 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को राजधानी में बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारतीय अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट- आईआईआईडीईएम) में आयोजित इस कार्यक्रम में निर्वाचन आयुक्त […]

You May Like