अमरावदकलां हाई स्कूल का शानदार परिणाम, लगातार छठे वर्ष भी 100% रिजल्ट

बाड़ी: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में शासकीय हाई स्कूल अमरावदकलां ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार छठे वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम का रिकॉर्ड कायम रखा है। इस वर्ष विद्यालय के सभी 38 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे।परिणामों में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थी रहे, जबकि 80 प्रतिशत से ऊपर 8, 60 प्रतिशत से अधिक 17 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। वहीं 8 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विद्यालय की छात्रा कु. दीपाली नामदेव ने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कु. उमा कुशवाहा ने 94.2 प्रतिशत, कु. कंचन कुशवाहा ने 94 प्रतिशत, कु. शिखा कुशवाहा एवं मुकेश कुशवाहा ने 90-90 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रभारी प्राचार्य भवानी प्रसाद गोहिया सहित समस्त शाला परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। शिक्षकों एवं पूर्व प्राचार्य सुमेर सिंह ठाकुर (सेवानिवृत्त) के मार्गदर्शन को इस उपलब्धि का श्रेय दिया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश कुमार नामदेव सहित अन्य शिक्षाविदों ने विद्यालय परिवार को बधाई दी है

Next Post

केन-बेतवा लिंक परियोजना: मुआवजे की आपत्तियों की जांच के लिए कलेक्टर ने गठित किए विशेष दल, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Fri Apr 17 , 2026
छतरपुर: राष्ट्रीय महत्व की केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित 14 गांवों में मुआवजा वितरण को लेकर ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने विशेष जांच दलों का गठन किया है। इन दलों को अभियान के रूप में कार्य करते हुए 7 दिनों […]

You May Like