विदर्भ ने मुम्बई को दिया 407 रनों का लक्ष्य

विदर्भ ने मुम्बई को दिया 407 रनों का लक्ष्य

नागपुर 20 फरवरी (वार्ता) यश राठौड़ (151) की जूझारू शतकीय पारी के दम पर रणजी ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के चौथे दिन गुरुवार को विदर्भ ने मुम्बई को जीत के लिए 407 रनों का लक्ष्य दिया।

विदर्भ ने कल के चार विकेट पर 147 रन से आगे खेला शुरु किया। आज सुबह शम्स मुलानी ने विदर्भ के कप्तान अक्षय वड़कर (51) को बोल्ड कर मुम्बई को पांचवी सफलता दिलाई। इसके बाद हर्ष दुबे (एक) को तनुष कोटियान ने पगबाधा आउट किया। दर्शन नालकंडे (चार), पार्थ रेखड़े (30), नचिकेत भूटे (एक) रन बनाकर आउट हुये। तनुष कोटियान ने यश राठौड़ (151) को आउटकर विदर्भ की दूसरी पारी का 292 के स्कोर पर सिमट गयी। इसी के साथ विदर्भ की कुल बढ़त 206 रन हो गई। मुम्बई को यह मुकाबला जीतने के लिए 32 ओवर में 407 रन बनाने होंगे। जो नामुमकिन लगता है।

मुम्बई की ओर से शम्स मुलानी ने छह विकेट लिये। तनुष कोटियान को तीन विकेट मिले। शार्दुल ठाकुर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले विदर्भ ने पहली पारी में 382 का स्कोर बनाया था। वहीं मुम्बई ने पहली पारी में 270 रन बनाये थे।

Next Post

घर में लगाएं खुशबूदार फूलों वाला मधुमालती का पौधा

Thu Feb 20 , 2025
  मधुमालती एक फूलदार लता है जो मुख्य रूप से एशियाई देशों में पाई जाती है। यह आम तौर पर भारत, फिलीपींस और मलेशिया में पाई जाती है। अंग्रेजी में इसे रंगून क्रीपर या चाइनीज हनीसकल के नाम से जाना जाता है, बंगाली में इसे मधुमंजरी के नाम से जाना […]

You May Like

मनोरंजन