मारपीट के मामले में 7 वर्ष से फरार वारंटी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. विशेष पुलिस टीम ने 7 वर्षों से मारपीट के दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार 1,000 रुपए के ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशन में जिले में विशेष टीम गठित कर न्यायालयो द्वारा जारी स्थायी – गिरफ्तारी वारंटियो की धरपकड़ कर न्यायालय में पेश करने के लिए निर्देशित किया गया है. इसी परिपेक्ष्य में आज वारंटी की तामीली में सफलता हाथ लगी है. थाना कोतवाली अंतर्गत मारपीट के दो अलग-अलग प्रकरणों में 07 वर्ष पुराने 1,000 रुपये ईनाम उद्घोषित फरार स्थायी वारंटी राका उर्फ विक्की उर्फ विवेक पिता हिरदेश डेहरिया 30 वर्ष निवासी गोंडी मोहल्ला लालबाग स्थायी फरार वारंटी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया. स्पेशल धरपकड़ पुलिस टीम से उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, स.उ.नि नितेश ठाकुर, प्रधान आर रविन्द्र ठाकुर, श्याम ठाकरे, साइबर सेल नितिन सिंह, महिला आरक्षक शैलकुमारी की अहम भूमिका रही.

 

Next Post

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Thu Oct 30 , 2025
छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गोगरी अपने खेत में मक्के की कटाई करने गई बुजुर्ग महिला हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिसकी वजह से करंट लगने से उसकी मौत हो गई घटना बुधवार को सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. जहां ग्राम की रहने वाली […]

You May Like