छिंदवाड़ा. अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गोगरी अपने खेत में मक्के की कटाई करने गई बुजुर्ग महिला हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई जिसकी वजह से करंट लगने से उसकी मौत हो गई घटना बुधवार को सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. जहां ग्राम की रहने वाली सुखवाती बाई पति अनक लाल वर्मा 65 वर्ष प्रतिदिन की तरह अपने खेत में मक्के की कटाई करने के लिए गई हुई थी. तभी बिजली का हाई टेंशन तार टूटा हुआ पड़ा होता इसकी चपेट में आ गई और महिला को करंट लग गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. मौके पर आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अमरवाड़ा पुलिस को दी जहां सहायक उप निरीक्षक सुभाष तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए भेजा जहां आगे मामले की जांच की जा रही है.
ग्रामीणों ने बिजली विभाग में की थी शिकायत
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के हाई टेंशन तार टूटने की सूचना बिजली विभाग को दी गई थी. लेकिन वहां के अधिकारी कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया अगर समय रहते बिजली के तार को सुधार दिया जाता तो शायद घटना नहीं होती उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए.
