सुर, संस्कृति और रंगमंच: बहुभाषीय नाट्य महोत्सव 2026 में बिखरे लोक कला के रंग

सीधी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित 3 दिवसीय बहुभाषीय नाट्य महोत्सव 2026 अंतर्गत विवेकानंद सभागार टाटा कॉलेज परिसर सीधी मध्यप्रदेश में रंगमंच और लोकसंस्कृति की विविध प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। महोत्सव के प्रथम दिवस 15 मई को भावनात्मक सोलो नाटक जुगनू एवं बघेली संस्कार गीत गायन की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंद्रशरण सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह सरल, प्रदीप शुक्ला तथा अध्यक्षता कर रहे आर.बी.सिंह द्वारा मां वीणावदिनी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रथम दिवस पर इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी मध्यप्रदेश द्वारा प्रस्तुत नाटक जुगनू का लेखन एवं निर्देशन शिवनारायण कुन्देर शिवा द्वारा किया गया, जबकि अभिनय भी शिवा कुन्देर ने किया। लगभग 55 मिनट की इस प्रस्तुति ने प्रेम, स्मृतियों, अकेलेपन और मां के निस्वार्थ स्नेह को अत्यंत संवेदनशील ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। इसी क्रम में बघेली संस्कार गीत गायन की प्रस्तुति ने लोकसंस्कृति की मधुर छटा बिखेरी। इसी तरह महोत्सव के तृतीय दिवस 17 मई को कहानियों का गुच्छा नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का लेखन प्रिया भदौरिया एवं निर्देशन रेणुका बरमईया द्वारा किया गया है। लगभग 50 मिनट अवधि की इस प्रस्तुति को आर्कषणम् जन कल्याण समिति द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही बघेली लोकगीत गायन की विशेष प्रस्तुति भी आयोजित होगी। प्रस्तुति संयोजन एवं मार्गदर्शन योगेश्वर प्रसाद तिवारी द्वारा किया जाएगा, जबकि प्रस्तुति मां वीणा वादिनी स्वर संगम द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम का तकनीकी प्रबंधन प्रजीत कुमार साकेत, मंच प्रबंधन रजनीश कुमार जायसवाल एवं प्रचार-प्रसार का दायित्व प्रवीण सिंह चौहान द्वारा निभाया जा रहा है। महोत्सव का संयोजन रोशनी प्रसाद मिश्र तथा संपूर्ण प्रबंधन नीरज कुंदेर द्वारा किया जा रहा।

कार्यक्रम में इन्होंने भी दी प्रस्तुति

प्रस्तुति संयोजन सृजन मिश्र द्वारा किया गया। संस्कार गीत गायन में प्रमुख गायक एवं हारमोनियम वादन सृजन मिश्र, गायन में श्वेता द्विवेदी एवं दिव्या द्विवेदी, कीबोर्ड पर प्रफुल्ल पाण्डेय, तबला वादन में श्लोक तिवारी तथा ढोलक वादन में सत्यदीप द्विवेदी ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य सुधि दर्शकों में राघवेन्द्र द्विवेदी, श्रवण मिश्र, आलोक सिंह, अशोक परौहा, अंकुश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

मक्सी में रेलवे फाटक के पास मिलीं 6 पेटी जिलेटिन रॉड, क्या रतलाम में हुई ट्रक कटिंग से जुड़ा है मामला?

Sat May 16 , 2026
मक्सी। मक्सी थाना क्षेत्र में उज्जैन रोड स्थित देवास रेलवे फाटक के पास शनिवार सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हडक़ंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया. पुलिस ने मौके से करीब 6 पेटी जिलेटिन […]

You May Like