पिपलानी में लव जिहाद: शादीशुदा महिला को झांसा देकर 4 साल शोषण, नमाज और बुर्का पहनने का बनाया दबाव

भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया. बुधवार को पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. 24 साल की शादीशुदा महिला से आरोपी ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की. इसके बाद आरोपी ने महिला को झांसे में लेकर करीब चार साल से उसका शारीरिक शोषण किया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर धर्मांतरण का भी दबाव बना रहा था. पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.

थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि पीड़िता पहले से शादीशुदा है और उसका दो सालों से उससे दूरी बनाकर रहता है. सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी आदिल नाम के युवक ने झूठ बोलकर पीड़िता से पहले दोस्ती की. शादी का झांसा देते हुए आरोपी आदिल ने कई सालों तक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आदिल कई बार उसे नमाज पढ़ने, बुर्का पहनने और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए भी मजबूर किया है. आरोपी लगातार पीड़िता को अपने हिसाब से चलाने के लिए दबाव बना रहा था. तीन दिन पहले आरोपी आदिल, जब पीड़िता को मिलने के एक होटल में बुलाया तो हिंदू संगठनों के लोग भी वहां पहुंच गए और हंगामा किया. घटना के दो दिन बाद महिला ने केस दर्ज कराया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश करने में जुट गई है.

Next Post

बीएचईएल ने 295 एमवीए एचवीडीसी ट्रांसफॉर्मर का परीक्षण किया

Wed Aug 19 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की खावड़ा–नागपुर ट्रांसमिशन परियोजना के लिए निर्मित पहली 295 एमवीए, 400 केवी श्रेणी की एचवीडीसी ट्रांसफॉर्मर का सफल परीक्षण कर एक और महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। यह महत्वपूर्ण परीक्षण बीएचईएल भोपाल स्थित अत्याधुनिक अल्ट्रा हाई […]

You May Like