दिन में रैकी, रात में चोरी

15 लाख के जेवरात समेत आठ चोर पकड़ाए

 

जबलपुर। पुलिस ने बालक समेत आठ चोरों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने पूछताछ में  गोहलपुर एवं अधारताल अंतर्गत हुई 3 नकबजनी एवं 1 चोरी का खुलासा किया है। जिनके कब्जे से चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 15 लाख रूपये,  घटना में प्रयुक्त एक्सिस जप्त की गई हैं। पकड़े गए चोर दिन में कॉलोनियों में घूम कर सूने मकान की रैकी कर रात में ताला तोडक़र चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

जानकारी के मुताबिक अधारताल थाने में 20 जुलाई 24 को सुनील कुमार 58 वर्ष निवासी सन सिटी कंचनपुर, 20 जनवरी 25 को श्रीमती मेसर अंजुम 38 वर्ष निवासी आयसा नगर, 1 फरवरी 25 को अर्जुन सिंह ठाकुर 60 वर्ष निवासी जयप्रकाश नगर के पास अधारताल ने चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी प्रकार गोहलपुर थाने में 27 जनवरी 2025 को श्रीमति प्रियंका चौधरी 28 वर्ष निवासी समता कालोनी थाना गोहलपुर  ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। गोहलपुर-अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए मोह फैज खान 19 वर्ष निवासी हनुमानताल, अभिषेक उर्फ महेश चक्रवर्ती 19 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर बाबा टोला, छोटे उर्फ जमाल 22 वर्ष निवासी टेढी नीम हनुमानताल, गज्जू उर्फ देवेन्द्र चौधरी  32 वर्ष निवासी बाबा टोला हनुमानताल, लक्ष्मण अहिरवार 21 वर्ष निवासी फकीरचंद अखाडा सिंधी कैंप, भगवानदास उर्फ घनश्याम  32 वर्ष निवासी फकीरचंद अखाडा, समीर खान 24 वर्ष निवासी चौपड़ा कुआ, 17 वर्षिय विधि विवादित बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर थाना अधारताल एवं गोहलपुर क्षेत्र में 3 नकबजनियां एवं 1 चोरी की घटना करना स्वीकार किया।  आरोपियों की निशादेही पर चुराये हुये सोने के जेवर वजनी 16 तोला 500 मिली ग्राम एवं चांदी के जेवर वजनी 1800 ग्राम कीमती 15 लाख रूपये, घटना में प्रयुक्त एक्सिस वाहन जप्त करते हुये सभी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Next Post

सात किलो गांजा के साथ तस्कर पकड़ाया

Thu Feb 6 , 2025
जबलपुर। क्राईम ब्रांच एवं सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 7 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 40 हजार रूपये का जप्त किया गया। टीआई नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि रेल्वे स्टेशन प्लेट फार्म नम्बर 6 […]

You May Like

मनोरंजन