मारपीट कर झगडा कर रहे युवक को रोकने पर गला दबाकर हत्या

ग्वालियर: किराएदार महिला की मारपीट कर झगडा कर रहे युवक को रोकने एवं बीचबचाव करने गये वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई।संतोष कुशवाह पुत्र स्व. हीरालाल कुशवाह उम्र 65 साल रेडियेंट स्कूल के सामने टावर के पास सालिगराम गुर्जर के मकान गुढा में रहकर स्कूल की बस चलाते थे, मकान में अनीता जाटव भी किराये से रहती है।

अनीता के यहां दिलीप जाटव का आना जाना है। आज सुबह दिलीप जाटव, अनीता जाटव की मारपीट कर झगडा कर रहा था। बीच बचाव करने गये तो दिलीप ने हाथ से गला दबाकर वृद्ध की हत्या कर दी। मामला कंपू थाने का है।

Next Post

सीवर समस्या को लेकर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला

Thu Sep 25 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में सीवर समस्या को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मानव श्रृंखला बनाकर नगर निगम प्रशासन, कमिश्नर व भाजपा सरकार के विरोध में अपना आक्रोश जाहिर किया। कोर्णाक हॉस्पिटल शिंदे की छावनी के पास विगत […]

You May Like