25 दिनों में 90 प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पूर्ण करें: गौरव

सिंगरौली : कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एनआरसी में 10 अतिरिक्त बेड तथा जिले के अन्य सभी एनआरसी केन्द्रों में 5-5 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने अगस्त माह के दौरान जिले में लंबित टीकाकरण का कम से कम 90 प्रतिशत लक्ष्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार सभी टीकाकरण सत्रों का शत-प्रतिशत आयोजन करें। उन्होंने एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर टीकाकरण से वंचित बच्चों का चिन्हांकन एवं टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही डीसीएम द्वारा नियमित समीक्षा करने तथा डीपीओ एवं सीडीपीओ को स्वयं टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण करें। बैठक में सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि, डीईओ कविता त्रिपाठी, डीपीओ जितेन्द्र गुप्ता, डीपीएम सुधांशु मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

असम से दादा के यहां घूमने आए किशोर को सर्प ने डसा

Thu Aug 6 , 2026
सरई : जिले के सरई नगर परिषद अंतर्गत कोनी गांव में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब असम से अपने दादा के घर घूमने आए 17 वर्षीय किशोर की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। वहीं, संकट की […]

You May Like