23312 विद्यार्थियों ने दिया विज्ञान का पेपर 

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रहीं बोर्ड परीक्षाओं के अंतर्गत शुक्रवार को दसवीं कक्षा में विज्ञान विषय का पेपर आयोजित हुआ। सहायक संचालक आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार यह परीक्षा जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर 100 केंद्रों में आयोजित की गई। जिसमें कुल 23743 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे,लेकिन 23312 विद्यार्थियों ने ही विज्ञान की परीक्षा दी, जबकि 431विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। पेपर में कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया।

उड़न दस्ता टीम ने किया निरीक्षण

जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में नकल पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। जिसमें यह टीम जिले में बनाए गए, सभी केंद्रों में लगातर निरीक्षण कर रहे हैं और परीक्षा के समय नकल करने वालों के ऊपर नजर भी रखे हुए हैं। लेकिन अभी तक जिले में कोई भी नकल प्रकरण सामने नहीं आया है, जो की एक अच्छी बात है।

बारहवीं में हुआ आईपी का पेपर

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा चल रही बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को बारहवीं कक्षा में आईपी विषय का पेपर आयोजित हुआ। यह परीक्षा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के 32 केंद्रों पर आयोजित की गई। जिसमें 1123 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 12 विद्यार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित थे। इस परीक्षा में भी कोई नकल प्रकरण नहीं बना है।

Next Post

बढ़ती लागत पर भड़के बोरवेल व्यापारियों ने की हड़ताल

Fri Feb 27 , 2026
जबलपुर। जबलपुर रिग एसोसिएशन के तत्वाधान में छोटी गाड़ी (बोरिंग मशीन) व्यापारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि ड्रिलिंग रेट, बिट, केसिंग पाइप, डीजल और मशीन पार्ट्स की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे पुराने रेट […]

You May Like

Play sound