बढ़ती लागत पर भड़के बोरवेल व्यापारियों ने की हड़ताल

जबलपुर। जबलपुर रिग एसोसिएशन के तत्वाधान में छोटी गाड़ी (बोरिंग मशीन) व्यापारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि ड्रिलिंग रेट, बिट, केसिंग पाइप, डीजल और मशीन पार्ट्स की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे पुराने रेट पर काम करना घाटे का सौदा बन गया है।

हड़ताल में शिव शक्ति बोरवेल, शिव बोरवेल्स, शिवाजी बोरवेल्स, हरिओम बोरवेल्स, सुशील बोरवेल्स, सुखदेव बोरवेल, सुविधा बोरवेल, कोठारी बोरवेल्स और गुलशन बोरवेल्स सहित कई संचालक शामिल रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Next Post

निधि आपके निकट 2.0 के दौरान निपटाए गए 122 मामले

Fri Feb 27 , 2026
जबलपुर। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय के अंतर्गत व्याप्त 19 जिलों में शुक्रवार को ‘निधि आपके निकट 2.0‘‘ शिविर आयोजित किए गए। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त कार्यालय में आयोजित शिविर में 8 शिकायतों का निपटान किया गया। 19 जिलों में आयोजित शिविर के दौरान 150 से अधिक संख्या में विभिन्न […]

You May Like