इंदौर: महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (एमवायएच) के अधिष्ठाता ने आज फिजियोलॉजी, एनाटॉमी और बायोकेमिस्ट्री विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को अकादमिक गतिविधियों को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही एमबीबीएस और पीजी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए विभागों को कॉन्फ्रेंस, सीएमई (कंटीन्यूस मेडिकल एजुकेशन) और वर्कशॉप आयोजित करने का सुझाव दिया।
निरीक्षण दल में डॉ. धर्मेंद्र झावर, डॉ. हेमलता झरवरे, डॉ. शिखा घनघोरिया, डॉ. सुदर्शन ओड़िया, डॉ. बसंत निगवाल और डॉ. नितिन अग्रवाल शामिल रहे। अधिष्ठाता ने विभागों को अन्य प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों में भी सुधार लाने के निर्देश दिए, जिससे चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और उन्नत किया जा सके।
