प्रताडना से तंग आकर फांसी पर लटकी थी दीक्षा, ससुर और पति गिरफ्तार

शिवपुरी: जिले के बामौरकला थाना सीमा में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाह के बाद से महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

ग्राम सेकरा निवासी दीक्षा यादव (31) पत्नी कृष्णपाल यादव ने खेत पर बनी टपरिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, जब पुलिस ने मृतका के परिजनों, ग्रामीणों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृतका दीक्षा यादव को उसके पति कृष्ण पाल यादव और ससुर रामसहाय यादव द्वारा शादी के बाद से लगातार घरेलू कार्यों और अन्य बातों को लेकर परेशान एवं प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस के अनुसार लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर दीक्षा ने यह कदम उठाया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच में आरोप सिद्ध पाए जाने पर थाना बामौरकलां में धारा 108 एवं 3(5) में प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और दोनों आरोपी कृष्ण पाल यादव रामसहाय यादव, निवासी ग्राम सेकरा, थाना बामौरकलां को गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

भुगतान की मांग को लेकर आशाओं ने सौंपा ज्ञापन

Wed Jun 3 , 2026
सतना: पिछले 3 महीने से भुगतान नहीं होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं की आर्थिक स्थिति काफी नाजुक हो चुकी है। जिसे देखते हु आशाओं ने कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस को सीएमएचओ डॉ मनोज शुक्ला की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की माँग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान […]

You May Like