BB19 ट्रॉफी लिए गौरव खन्ना पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, बप्पा के किए दर्शन

Bigg Boss 19 विजेता गौरव खन्ना ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस बीच उनके पिता ने शो के कुछ कंटेस्टेंट्स पर गौरव का मजाक उड़ाने और करियर पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

 बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में जीत दर्ज करने वाले गौरव खन्ना इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। ट्रॉफी और भारी नकद पुरस्कार जीतने के बाद गौरव ने अपनी खुशी का इजहार एक खास तरीके से किया। वह अपनी जीत की निशानी चमचमाती ट्रॉफी के साथ सीधे सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में गौरव सफेद परिधान में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे भी मौजूद थे। मृदुल ने गौरव की ट्रॉफी हाथों में उठाकर नारे लगाते हुए इस जश्न को और भी खास बनाया।

 

Next Post

धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोईं हेमा मालिनी, शेयर की खास बातें

Fri Dec 12 , 2025
धर्मेंद्र के निधन के 16 दिन बाद हेमा मालिनी ने दिल्ली में उनके लिए प्रेयर मीट आयोजित की। इस दौरान उनके बारे में बात करते हुए रो पड़ी। बेटी ईशा-आहाना भी भावुक हो गए। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका जाना अभी […]

You May Like