शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़र में सिलेंडर विस्फोट के बाद एक मकान में भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता से मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से लगभग 13-14 वर्षीय एक बच्ची की मौत होने की सूचना है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई है। स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। घटना की जांच की जा रही है।
Next Post
ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेन में 10 लाख छोड़कर उतरा इंजीनियर, दिल्ली से लाया था कैश
Wed Jun 17 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक कंपनी के इंजीनियर का करीब 10 लाख रुपए से भरा सूटकेस गायब हो गया। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस सक्रिय हो गई और 2 से 3 घंटे के भीतर सूटकेस को बरामद कर लिया है। दरअसल, जिंदल कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत राजीव […]
