भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक ली. बैठक में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग की पोषण सेवाओं की समीक्षा की गई. बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा,महिला एवं बाल विकास श्री सुनील सोलंकी एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे.
मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रमुखता
बैठक में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं सर्वोच्च प्राथमिकता है. कार्यक्रमों की समीक्षा मैदानी स्तर पर जाकर की जाए, ताकि समस्याओं के कारणों की ठीक ढंग से पहचान की जा सके। मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति कम होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी.
गोविंदपुरा में डिलीवरी केसेस – कम वेतन वृद्धि रोकने कारण बताओ नोटिस
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी ने सिविल अस्पताल गोविंदपुरा में डिलीवरी केसेस कम होने और पोषण पुनर्वास केंद्र में कम बच्चों के भर्ती होने के संबंध में जानकारी ली. सीएमएचओ ने डॉ. मनीष शर्मा ने बताया की शासन द्वारा अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्टाफ और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं. आवश्यक व्यवस्थाएं होने के बावजूद सेवाएं मुहैया न करवाने, अस्पताल अधीक्षक के बैठक से अनुपस्थित रहने और कार्य में उदासीनता बरतने पर सिविल अस्पताल गोविंदपुरा के अधीक्षक की वेतन वृद्धि रोकने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया.
