![]()
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से गुरूवार को सनसनी फैल गई. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बनी पानी की टंकी के पास महिला का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि एक बंद बक्से में महिला का शव देखा गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है. महिला की पहचान नहीं होने से शव को मर्चुरी में रखवाया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रहवासियों की मदद से पानी से निकाला. निशातपुरा थाना पुलिस अज्ञात शव की शिनाख्त करते हुए जांच में जुटी है. शव को लेकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2 से तीन दिन पहले महिला के साथ कोई हादसे की आशंका हुई होगी.
