पहली बार कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण, महिला कमांडर संभालेंगी परेड की कमान

इंदौर: 15 अगस्त का मुख्य समारोह इस बार आरएपीटीसी मैदान में होगा. पहली बार कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की कमान महिला कमांडर संभालेंगी. कार्यक्रम में पुलिस, सेना, अर्द्धसैनिक बल, प्रशासनिक अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्कूली बच्चे भाग लेंगे.

देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे.जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और सजावट की विशेष तैयारी की है. पुलिस आयुक्त ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया, जो महिला नेतृत्व और नए दौर की शुरुआत का प्रतीक होगा.

Next Post

पाईप लाईन से पानी चुराने पर मोटर जब्त

Thu Aug 14 , 2025
भैरूंदा. मर्दानपुर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना भैरूंदा. ब्लॉक के ग्राम रफीकगंज एवं ग्राम टीका मोड़ में जल निगम एवं पुलिस बल द्वारा का अवैध रूप से टिल्लू पंप लगाकर अधिक पानी लेने वाले उपयोगकर्ताओं पर कार्रवाई की गई एवं उनकी मोटर जब्त की गई. इस जलप्रदाय योजना से 161 ग्रामों […]

You May Like