सड़क नहीं मिली तो बैलगाड़ी से घर पहुंचाया बुजुर्ग महिला का शव

शहडोल। आखेटपुर वार्ड नंबर-1 के डाला टोला में सड़क की बदहाल स्थिति की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है। 70 वर्षीय श्याम कली पटेल का नागपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। शनिवार सुबह उनका शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा, लेकिन घर तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस करीब एक किलोमीटर पहले ही रुक गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने बैलगाड़ी के जरिए कच्चे रास्ते से शव को घर तक पहुंचाया।

ग्रामीणों का कहना है कि डाला टोला में पक्की सड़क के लिए लंबे समय से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आवेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन कई आश्वासनों के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क की समस्या आम दिनों में भी परेशानी का कारण बनती है, लेकिन बीमारी और मौत जैसी आपात स्थिति में मुश्किल और बढ़ जाती है। बैलगाड़ी से शव ले जाने की तस्वीर ने इलाके में बुनियादी सुविधाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Post

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद कुलदीप ने यॉर्कशायर के लिए एक मैच में 10 विकेट लेकर जवाब दिया

Sat Sep 12 , 2026
नई दिल्ली, 12 सितंबर (वार्ता) स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने हाल ही में भारत की टेस्ट टीम से बाहर किए जाने का जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लिए और यॉर्कशायर को हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ़ पारी से जीत दिलाने […]

You May Like