भोपाल। मुख्यमंत्री निवास और मंत्रालय के पास हेलीपैड बनाए जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के काफिले को सड़क मार्ग से होकर वल्लभ भवन तक जाना होता है. ऐसे में हमेशा ही पोलिटैक्निक, राजभवन, एयरटेल चौराहे पर यातायात लम्बे समय तक रोका जाता है. लोगों को यातायात में हो रही असुविधाओं को ध्यान में रख कर इस पर विचार किया जा रहा है. दोनों ही स्थानों पर हेलीपैड के बन जाने से वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट के दौरान लोगों को होने वाली परशानी से जहां निजात मिलगी. वहीं मुख्यमंत्री के आवागमन में समय की बचत भी अधिक होगी.
स्टेशन जाने वालो को करना होता है लम्बा इंतजार
भोपाल में मुख्यमंत्री का काफिला लगभग हर रोज मंत्रालय के लिए निकलता है. यह काफिला पोलिटैक्निक चोराहे से होते हुए राजभवन, बिड़ला मंदिर से होते हुए वल्लभ भवन तक पहुंचता है. ऐसे में न्यू मार्केट, भोपाल रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले राहगीरों को लम्बे समय तक जाम में फसे रहना होता है, जब तक कि मुख्यमंत्री का काफिला अगले चोराहे तक गुजर नहीं जाता है. राहगीरों की ही सुविधा का ख्याल रखते हुए इस पर विचार किया जा रहा है. जिस पर जल्द ही काम भी किया जा सकता है.
