16 जिलों में ई-केवायसी की प्रक्रिया शुरू, भोपाल में एक लाख से उपभोक्ताओं ने कराई  

भोपाल, मप्र में अब तक 6 लाख 82 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने ई-केवायसी कराई है. भोपाल के शहरी और ग्रामीण वृत्त के एक लाख से अधिक लोगों ने एक ही दिन में ई-केवायसी कराई। बिजली कंपनी के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर वृत्त भोपाल में 63 हजार 781, भोपाल ग्रामीण में 38 हजार 800 लोगों ने ई-केवायसी कराई है.

आईडी और मोबाइल नंबर से जानकारी अपडेट

बता दें कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी व्यक्तिगत विवरण को कंपनी के रिकार्ड में अपडेट करने के लिए नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी द्वारा नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया के तहत बिजली उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी जैसे समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता इत्यादि की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है। नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया से बिजली उपभोक्ताओं को जहां राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना के माध्यम से सुनिश्चित किया जा सकेगा वहीं दूसरी ओर प्रणाली में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। साथ ही केवायसी से वास्तविक उपभोक्ताओं के विद्युत संयोजन एवं उनके भार की स्थिति का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे कंपनी कार्यक्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के भविष्य में विस्तार की योजना बनाने में आसानी होगी तथा कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सही पहचान और मोबाइल नंबर को सटीक रूप से टैग करने में मदद मिलेगी, जिससे कंपनी की सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Next Post

RGPV भ्रष्टाचार मामलला है ABVP की बड़ी जीत  

Thu Mar 20 , 2025
भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी) द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि के पूर्व कुलगुरु, रजिस्टार, वित्त नियंत्रक सहित अन्य दोषियों की संपत्तियों को कुर्क किया गया है. इस पर अभाविप के प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च जांच एजेंसी ईडी द्वारा की गई यह कार्यवाही निश्चित ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध […]

You May Like