डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, लोगों ने डंपर फूंका, 4 थानों का फोर्स तैनात

भिंड। दबोह थाना क्षेत्र के कोंच मार्ग पर अमाहा गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से नाराज मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर में आग लगा दी। घटना आज रविवार दोपहर की है।

मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के जालौन जिले के कैलिया थानान्तर्गत आने वाले सलैया गांव निवासी हिम्मत रजक पुत्र पप्पू रजक के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठा हुआ युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल दिनेश रजक का लहार के सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आग लगने से डंपर पूरी तरह जलकर राख हो गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर दबोह, आलमपुर, असवार और रावतपुरा थाना क्षेत्रों से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

हड़बड़ाहट में चली लाइसेंसी बंदूक से गोली, भाजपा नेत्री की मौत

Sun Jun 7 , 2026
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत आने वाले न्यू शोभापुर इलाके में शनिवार देर रात हड़बड़ाहट में चली लाइसेंसी बंदूक की गोली से भाजपा नेत्री संगीता रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 1 बजे न्यू शोभापुर निवासी संगीता रजक के घर के बाहर कुछ […]

You May Like