नारी शक्ति वंदन को लेकर भाजपा की महिला आक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं कर रही हैं भागीदारी

भोपाल: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन प्रस्ताव को संसद में पारित नहीं किए जाने के विरोध में राजधानी भोपाल में जन आक्रोश महिला पदयात्रा शुरू हो गई है। यह एमवीएम कॉलेज ग्राउंड (पुरानी विधानसभा) से रोशनपुरा चौराहा तक निकाली जा रही है, इस पदयात्रा में प्रदेश भर से आई महिलाओं ने उत्साहपूर्वक शिरकत कर रही हैं।उधर, एमवीएम ग्राउंड पर कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में मंच तैयार है, वहीं पदयात्रा में स्वयं हेमंत खंडेलवाल भी शामिल हुए हैं।

इस दौरान कवयित्री अनामिका अम्बर, मंत्री निर्मला भूरिया, संपतिया उइके, कृष्णा गौर, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, प्रदेश महामंत्री व सांसद लता वानखेड़े, सांसद कविता पाटीदार और माया नारोलिया सहित कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।पदयात्रा का उद्देश्य महिला अधिकारों और सम्मान के मुद्दे पर जनजागरण करना और अधिनियम के समर्थन में आवाज बुलंद करना है।

Next Post

होम्बले फिल्म्स ने परशुराम जयंती पर 'महा अवतार परशुराम' का किया भव्य एलान: दिसंबर 2027 में रिलीज होगी महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी बड़ी फिल्म, मोशन पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Mon Apr 20 , 2026
हैदराबाद | भारतीय सिनेमा के दिग्गज प्रोडक्शन बैनर होम्बले फिल्म्स ने परशुराम जयंती के पावन अवसर पर अपनी महत्वाकांक्षी एनिमेटेड फ्रेंचाइजी ‘महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स’ की अगली फिल्म ‘महा अवतार परशुराम’ की घोषणा कर दी है। मेकर्स ने फिल्म का एक रोमांचक मोशन पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक शक्तिशाली योद्धा […]

You May Like