टीकमगढ़:में बीते 10 घंटे के दौरान दो जगह आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के किले का मैदान में लगी प्रदर्शनी में हुई। यहां शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। प्रदर्शनी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। दूसरी घटना आज सुबह नगर परिषद पलेरा के गोल बाजार में हुई। यहां एक मोबाइल और इलेक्ट्रानिक शॉप में शार्ट सर्किट से आग लग गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकान संचालक अभय मोरे ने बताया कि गोल मार्केट में उनकी मोबाइल और इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। सुबह करीब 6:30 बजे स्थानीय लोगों से दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब मौके पर पहुंचे तो दुकान से आग की लपटें निकल रही थी।
