हत्या करने के इरादे से युवक को मारा चाकू

जबलपुर: रांझी अंतर्गत सर्रापीपल में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद हत्या करने के इरादे से चाकू से वार कर दिए। पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती लक्ष्मी सोनी 24 वर्ष निवासी सर्रापीपल शंकर आटो चक्की के सामने रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति सुमित सोनी घर पर थे.

उसी दौरान यश भाटिया एवं ऋषि प्रताप सिंह आये और पुरानी किसी बात को लेकर पति सुमित सोनी के साथ विवाद करने लगे, पति ने गालियां देेने से मना किया तो ऋषि प्रताप हाथ मुक्को से मारपीट करने लगा। यश भाटिया ने हत्या करने की नियत से उसके पति पर चाकू से हमलाकर सिर में चोट पहुंचा दी। पति के दोस्त लोकेश वंशकार, शनि ठाकुर, अक्षय राजपूत ने बीच किया तो दोनों भाग गये।

Next Post

सीएम को मंत्रीगणों ने भेंट की श्री राम की प्रतिमा

Tue Mar 4 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को आज मंत्रालय में मंत्रीगण ने भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट कर उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के सफल और उपलब्धि पूर्ण आयोजन के लिए बधाई दी। के लिए उनका अभिवादन किया। सीएम का यह सम्मान मंत्रीपरिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर […]

You May Like