कांग्रेस को मजबूत करने ज्यादा युवाओं को कांग्रेस से जोड़े: सुखेन्द्र सिंह

रीवा। जिला युवा कांग्रेस रीवा के निर्वाचित पदाधिकारियों ने जिला युवा कांग्रेस रीवा के उपाध्यक्ष अमित सिंह मोहित की अगुवाई में कांग्रेस प्रदेश महासचिव, पूर्व विधायक मऊगंज सुखेन्द्र सिंह ‘बन्ना’ से सिविल लाइन कार्यालय में सौजन्य भेंट की.

कार्यक्रम के दौरान सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह ने युवा कांग्रेस के नव-निर्वाचित साथियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा पूरे प्रदेश में युवाओं ने कड़ी मेहनत कर कांग्रेस को मज़बूत किया है. आप सभी समाज के शोषित, वंचित और पीडि़तों की मदद करें, तथा अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ें ताकि रीवा जिले में कांग्रेस पार्टी और सशक्त बन सके. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मऊगंज के अध्यक्ष हरिलाल कोल, जिला युवा कांग्रेस मऊगंज अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, तथा प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव धीरज सिंह परिहार, के.पी. सिंह, मुस्तहाक खान, अजय गहरवार दद्दा, जितेन्द्र मिश्रा, संदीप पांडेय, सर्वेश मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, अमित सिंह मोहित उपाध्यक्ष, जिला युवा कांग्रेस रीवा, शुभम प्रसाद कुशवाहा महासचिव, जिला युवा कांग्रेस रीवा, प्रकाश तिवारी अध्यक्ष, विधानसभा युवा कांग्रेस मनिगवां, रोहन जान अध्यक्ष, रीवा विधानसभा, अवनीश गहरवार अध्यक्ष, सिरमौर विधानसभा, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक युवा कांग्रेस जवा, अमर सिंह सोनू अध्यक्ष, डभौंरा ब्लॉक, शुभम सोनी अध्यक्ष, सिरमौर ब्लॉक, राजेश बंशल उपाध्यक्ष, रायपुर ब्लॉक, अस्ताब खान उपाध्यक्ष, गुढ़ ब्लॉक सहित पूरे जिले के युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Next Post

फांसी के फंदे में मिला गर्भवती महिला का शव

Wed Nov 12 , 2025
सीधी।कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरही में मंगलवार की शाम एक गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम लगभग 4 बजे की है। मृतका अंजना सिंह 26 वर्ष के एक बेटा और एक बेटी है, साथ ही वह चार माह की […]

You May Like