फांसी के फंदे में मिला गर्भवती महिला का शव

सीधी।कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खैरही में मंगलवार की शाम एक गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे में लटकता मिला। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार शाम लगभग 4 बजे की है। मृतका अंजना सिंह 26 वर्ष के एक बेटा और एक बेटी है, साथ ही वह चार माह की गर्भवती भी थीं। उनका मायका मझौली ब्लॉक के जमुआ क्रमांक 2 में था। अंजना की शादी वर्ष 2022 में विवेक सिंह निवासी खैरही से हुई थी।मृतका के पति विवेक सिंह ने बताया कि वे बाजार सब्जी लेने गए थे, तभी घर पर मौजूद भाभी ने फोन कर घटना की सूचना दी। जब वे घर पहुंचे, तो देखा कि अंजना ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना की सूचना तत्काल मायके पक्ष और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है, आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

Next Post

कान्हा नेशनल पार्क की मॉर्निंग सफारी में एक साथ दिखे तीन बाघ, पर्यटकों में उत्साह

Wed Nov 12 , 2025
मंडला। कान्हा नेशनल पार्क में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए बुधवार की सुबह बेहद यादगार और रोमांचक साबित हुई। मॉर्निंग सफारी के दौरान पार्क के प्रमुख कोर जोन में तीन बाघों के एक साथ दीदार ने सभी सैलानियों को रोमांचित कर दिया। बताया गया कि सुबह की सफारी में […]

You May Like