जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी स्थित माँ नर्मदा गौशाला में आवारा मवेशियों के खेत में घुसने की बात को लेकर हुए विवाद में गौशाला संचालक पर लोहे के पाइप से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल पटेल पिछले एक साल से खजरी स्थित माँ नर्मदा गौशाला एवं पर्यावरण केंद्र का संचालन कर रहे हैं राहुल जब अपने साथी शनि लोधी, रामकिशोर लोधी और आशीष पटेल के साथ गौशाला में मौजूद था.
तभी चंदन पटेल अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। चंदन ने कहा कि गौशाला के मवेशी उसके खेत में चर गए हैं। कहने लगा कि आवारा जानवरों को गौशाला के अंदर क्यों नहीं रखते। जब राहुल ने अपनी गलती स्वीकार की, तब भी आरोपी और उसके साथी भड़क गए। चंदन पटेल ने लोहे के पाइप से राहुल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट लगी। चंदन के साथियों ने भी राहुल के साथ मारपीट की।
