बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, हुई मौत

रीवा। घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, जहां मौत हो गई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना मऊगंज जिले के लौर थाने के भगतपुरा की है यहां के निवासी जगदीश साकेत का सुबह 11 बजे अपनी बहू पुष्पा साकेत के साथ विवाद हुआ था. घरेलू विवाद में ससुर ने अपनी बहू को एक डंडा मार दिया. इससे नाराज बहू ने ससुर को धक्का देकर गिरा दिया और जमकर मारपीट की. बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लातों से प्रहार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो बहू धमकाते हुए अपने कमरे में चली गई. घटना के बाद वृद्ध को खून की उल्टियां होने लगी. इसकी जानकारी मिलने पर बड़ा बेटा घर आया और पिता को गंभीर अवस्था में देवतालाब के निजी अस्पताल में ले गया. शाम 4 बजे डॉक्टरों ने वृद्ध को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में शिफ्ट करवा दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि पुष्पा के पति महेन्द्र साकेत के किसी महिला से अवैध संबंध को लेकर अपने सास ससुर से आए दिन विवाद होता था. सोमवार सुबह ससुर अपनी बहू के साथ गाली गलौज कर रहा था जिस पर वह वीडियो बना रही थी. ससुर ने उसका मोबाइल छीन लिया जिससे विवाद बढ़ गया और महिला ने अपने ससुर की हत्या कर दी.

Next Post

पति से झगड़ा कर महिला ने किया नशे का सेवन, बदहवास हालत में मिली महिला

Tue Mar 31 , 2026
रीवा। रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र कनोडिया पेट्रोल पंप के समीप नशे में मदहोश एक महिला झूम मिली है. महिला की हालत और हरकतों को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिस की […]

You May Like