![]()
रीवा। रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र कनोडिया पेट्रोल पंप के समीप नशे में मदहोश एक महिला झूम मिली है. महिला की हालत और हरकतों को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिस की मदद से बदहवास हालत में महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया है कि महिला काफी नशे में थी और पति से झगड़ा करके घर से निकली है. फिलहाल महिला शहर के तरहटी मोहल्ले की निवासी बताई जा रही है, जिसकी जानकारी उसके परिजनों को दी गई है.
