बेंगलुरु के पास हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार, बाइक और कैंटर की जोरदार भिड़ंत में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों में छात्र भी शामिल

बेंगलुरु | कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में होसकोटे-दबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर आज तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एम. सत्यवारा गांव के पास तेज रफ्तार का कहर इस कदर बरपा कि एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस के अनुसार, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार XUV-700 कार ने पहले आगे चल रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे एक कैंटर ट्रक से जा भिड़ी। इस अफरा-तफरी में एक अन्य कार भी हादसे की चपेट में आ गई।

टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि XUV कार लोहे के मलबे में तब्दील हो गई और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में कुछ छात्र भी बताए जा रहे हैं, जो बेंगलुरु के कोथनूर इलाके के निवासी थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँचा और हाइड्रोलिक कटर की मदद से कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने हादसे का मुख्य कारण वाहनों की अत्यधिक रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) को बताया है। आईजीपी (सेंट्रल) लाभू राम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित करने की प्रक्रिया जारी है।

Next Post

भारत की महा-डिफेंस डील से चीन-पाकिस्तान में खलबली; रूस से ₹10,000 करोड़ की 288 घातक मिसाइलें खरीदेगा भारत, S-400 सिस्टम की मारक क्षमता होगी और भी ज्यादा खतरनाक

Fri Feb 13 , 2026
नई दिल्ली | भारत ने अपनी सीमाओं की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए रूस के साथ ₹10,000 करोड़ का एक बड़ा रक्षा समझौता किया है। रक्षा मंत्रालय की रक्षा खरीद परिषद (DAC) ने दुनिया के सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम S-400 के लिए 288 नई मिसाइलों की खरीद को हरी […]

You May Like