रूसी वायु रक्षा बलों ने रात भर में 70 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये

मॉस्को, 03 फरवरी (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रोस्तोव, वोल्गोग्राड, अस्त्रखान, वोरोनिश, बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्रों में रात भर में 70 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका और मार गिराया। यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने कहा कि पिछली रात सेवा में मौजूद वायु रक्षा प्रणालियों ने 70 यूक्रेनी मानव रहित हवाई वाहनों को रोका और मार गिराया।

इनमें से 27 ड्रोन को रोस्तोव क्षेत्र में; वोल्गोग्राड क्षेत्र में 25 यूएवी; अस्त्रखान क्षेत्र में सात, वोरोनिश क्षेत्र में पांच, बेलगोरोड क्षेत्र में चार और कुर्स्क क्षेत्र में दो को मार गिराया गया।

Next Post

महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान आज, जरूर करें ये 3 काम, मिलेगा पुण्य प्राप्ति का मौका

Mon Feb 3 , 2025
महाकुंभ का तीसरा अमृत स्नान आज, 3 फरवरी को त्रिवेणी घाट पर किया जा रहा है। इस अवसर पर नागा साधु पहले स्नान करेंगे, उसके बाद अन्य श्रद्धालु भी इस पवित्र स्नान में भाग लेंगे। इस दिन को विशेष माना जा रहा है, क्योंकि यह बसंत पंचमी के साथ मेल […]

You May Like