रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

बेंगलुरु 24 अप्रैल (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पाटीदार ने कहा मुझे ऐसा लगता है कि यह पहले गेंदबाजी करने वाली पिच होगी। और जैसा कि आप सभी जानते हैं, लक्ष्य का पीछा करने से हमें नतीजे, स्कोर और कुल योग के बारे में काफ़ी स्पष्टता मिल जाती है। उन्होंने कहा कि आज टीम में एक बदलाव है सॉल्टी चोटिल है उनकी जगह जैकब बेथेल एकादश में आए हैं।

वहीं गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि यह विकेट संतुलित लग रही है। उम्मीद है कि यह मैच हमारे लिये अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है।जेसन होल्डर और मानव सुथार आज का मैच खेल रहे है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(एकादश):- विराट कोहली, देवदत्त पड़ीक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार सलाम।

गुजरात टाइटंस (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जॉस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख ख़ान, राशिद ख़ान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और राहुल तेवतिया।

Next Post

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भेल में दी गई भावभीनी विदाई

Fri Apr 24 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के सम्मान में एक सादगीपूर्ण किंतु भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ने के.एम.पी. मिंज, अपर महाप्रबंधक (एसडीएक्स), वी.एस. चौहान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सावित्री शाक्या, अधिकारी (चिकित्सा) सहित सात […]

You May Like