जुगराजपुरा के जंगल में लगी भीषण आग, विधायक सुदेश राय की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सीहोर। सीलखेड़ा पंचायत क्षेत्र के जुगराजपुरा के जंगल में अचानक शुक्रवार दोपहर में आग लग गई. जंगल से उड़ते धुएं और आग ने किसानों को चिंता में डाल दिया.

विधायक सुदेश राय ने सूचना मिलते ही जंगल में लगी आग की घटना को गंभीरता से लिया और नपा अग्निशमन विभाग सहित सुआखेड़ी सरपंच सुलोचना दांगी और अजमत नगर के सरपंच को मौके पर फायर फाइटर टैंकर भेजने के लिए कहा. सही समय पर मौके पर पहुंचे फायर फाइटर टैंकरों और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

किसानों ने इस प्राकृतिक आपदा की सूचना तत्काल विधायक सुदेश राय को मोबाइल के माध्यम से दी.भीषण गर्मी के कारण विधानसभा क्षेत्र के जंगलों और खेत खलियानों में आग का असर दिखाई दे रहा है. विधायक सुदेश राय ने आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायत को फायर फाइटर टैंकरों को दुरुस्त रखने और पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने आग बुझाने के सभी इंतजाम बनाए रखने क्षेत्र में नागरिकों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था करने और कहीं भी आग लगे की तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश दिए हैं.

Next Post

ट्रेक्टर ट्राली को दुग्ध वाहन नें मारी टक्कर, एक की मौत

Sat Apr 25 , 2026
मुलताई। नेशनल हाईवे बैतूल नागपुर रोड पर रात में ग्राम चिचंडा बस स्टॉप के समीप टेक्टर ट्राली का टायर बदल रहे ट्रेक्टर को दूध वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई वही तीन लोग घायल हो गए. घटना की […]

You May Like