नामांतरण घोटाले में 2 निलंबित और 3 कर्मचारियों की सेवा समाप्त

इंदौर: नगर निगम नामांतरण घोटाले में आज समिति द्वारा जांच रिपोर्ट दी गई. जांच रिपोर्ट में नामांतरण घोटाले में 2 कर्मचारी निलंबित और 3 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई. साथ ही एजेंसी को आउटसोर्स कर्मचारी को ब्लैकलिस्ट करने और साइबर क्राइम शाखा में एफआईआर करने के निर्देश दिए गए हैं.आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आज राजस्व विभाग संपत्तिकर खातों में नामांतरण घोटाले की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की है. आयुक्त ने जांच रिपोर्ट के आधार पर जोन क्रमांक 10 वार्ड क्रमांक 39 के बिल कलेक्टर रियाज अंसारी,मुख्यालय पर राजस्व में पदस्थ संजय यादव को निलंबित कर दिया है.

साथ ही तीन मस्टर कर्मचारी जोन 13 के बिल कलेक्टर सौरभ तिवारी, वर्तमान में रिमूवल विभाग (पूर्व में राजस्व विभाग), संतोष मालवीय व जोन 20 बिल कलेक्टर अजय सोलंकी की सेवा समाप्त करने के आदेश दिए हैं. इसके अलावा घोटाले में उपायुक्त राजस्व को साइबर क्राइम शाखा में एफ आई आर करने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं. निगम आयुक्त ने नगर निगम की आईटी एजेंसी के कर्मचारी सागर पवार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश जारी किए है. साथ ही जोन 4 में पदस्थ तरुण जोशी प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया. ध्यान रहे कि नवंबर से अप्रैल के बीच में 360 से ज्यादा संपत्ति कर खातों में बिना अनुमति के मालिकों के नाम बदल दिए गए थे. उक्त घोटाला संज्ञान में आने के बाद आयुक्त सिंघल द्वारा जांच कमेटी गठित की गई थी. उक्त जांच कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई.

मुख्य सरगना को क्लीन चिट
नगर निगम नामांतरण घोटाले के मुख्य जनक सहायक राजस्व अधिकारी मयूर पाटिल को उक्त घोटाले में पहले ही दिन अधिकारियों ने क्लीन चिट दे दी थी. बताया जा रहा है कि पाटिल ने ही सागर पंवार के साथ मिलकर संजय यादव के साथ नामांतरण घोटाले को अंजाम दिया था. मयूर पाटिल निगम राजस्व विभाग के भ्रष्टतम अधिकारी में शामिल माना जाता है. पाटिल के साफ बचाने से जांच रिपोर्ट पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए है.

Next Post

रविवार का असर, चिड़ियाघर में उमड़ा सैलाब

Tue Aug 18 , 2026
इंदौर:16 अगस्त और रविवार की छुट्टी का असर इंदौर के चिड़ियाघर में साफ नजर आया. सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ चिड़ियाघर पहुंचे और दिनभर परिसर में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली. पिछले साल इसी दौरान करीब 20 हजार पर्यटकों की संख्या दर्ज हुई […]

You May Like