ट्रेक्टर ट्राली को दुग्ध वाहन नें मारी टक्कर, एक की मौत

मुलताई। नेशनल हाईवे बैतूल नागपुर रोड पर रात में ग्राम चिचंडा बस स्टॉप के समीप टेक्टर ट्राली का टायर बदल रहे ट्रेक्टर को दूध वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर ट्राली पलट गई। दुर्घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई वही तीन लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों कों सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना मे गंभीर घायल रामदेव पिता रामलाल उइके निवासी खेड़ीदेवनाला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर उपस्थित ग्रामीणों नें दुग्ध वाहन के ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस द्वारा मामले मे मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Next Post

गेहूं उपार्जन में किसानों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो : सीएम डॉ. यादव

Sat Apr 25 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों के हित में गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। लघु एवं सीमांत कृषकों के साथ-साथ मध्यम एवं बढ़े किसानों के लिये भी स्लॉट बुकिंग प्रारम्भ कर दी गई है। […]

You May Like