
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल का इंदौर के बायपास रोड स्थित एकजोटिका होटल में इंदौर ग्रामीण जिले के मऊ व सांवेर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री व विधायक सुश्री उषा ठाकुर एवं इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मंचों के माध्यम से उनका आत्मीय स्वागत किया। खंडेलवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
