आज संस्कारधानी फिर होगी राम मय

जबलपुर: 22 जनवरी को अयोध्या में बने भगवान श्री राम चंद्र जी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आज दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिसको लेकर फिर एक बार संस्कारधानी राम मय होगी। शहर में विविध आयोजन और अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। जिसकी तैयारी को लेकर जगह-जगह राम कथाएं और विभिन्न अनुष्ठान शुरू हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इस अनुष्ठान के लिए सभी जगह पूर्ण रूप से तैयारी हो चुकी है तो कुछ जगह पर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी के साथ-साथ शहर की विभिन्न संगठनों, समितियां और मंदिरों में पहले से ही विविध रूप से आयोजन किए जा रहे हैं और कुछ जगहों पर आयोजन की तैयारी हो रही हैं।
जलेंगे दीप, होगी आतिशबाजी
आज 22 जनवरी को फिर से दीवाली मनाई जायेगी। जिसको लेकर शहर के पटाखा बाजार में रौनक देखी जा रही है। जिसमें लोग दीवाली के स्वरुप में जोरदार आतिशबाजी करने के लिए फिर तैयार हैं और पूरे शहर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हर तरफ़ पटाखे फोड़े जायेंगे और दीप भी जलाएं जायेंगे।
हनुमान मंदिर में आज होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम
टेलीग्राफ गेट नंबर 2 रानीताल चौक स्थित स्वयं सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा स्थापना दिवस महाउत्सव 22 जनवरी गुरूवार को आयोजित किया जा रहा है। इस दिन महिला भगवा वाहन रैली भी दोपहर 1 बजे से निकाली जाएगी। साथ ही मंदिर में श्रीराम जानकी की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंदिर पुजारी व व्यवस्थापक पंडित पवन दुबे ने बताया कि श्री राम प्राण प्रतिष्ठा स्थापना महाउत्सव के दिन गुरूवार दोपहर 2 बजे से पूजन अर्चन शुरू होगा। महाआरती के बाद धार्मिक आयोजनों का क्रम रात तक चलेगा फिर इसके बाद भक्तिमय-संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Next Post

महिला की मौत पर डॉक्टर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर: सर्वोदय अस्पताल में उस वक्त हंगामा हो गया जब उदय नगर रांझी निवासी 44 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टर्स पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए जबर्दस्त हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके […]

You May Like