ऑटो हटाने को लेकर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल। टीला जमालपुरा थाना इलाके में एक आटो चालक पर दुकान से आटो हटाने की बात को लेकर चाकू से जानलेवा हमला किया गया. हमले से घायल चालक के हाथ में गंभीर घाव हुए है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान नईमउल्ला (26) इंद्रानगर मार्केट निवासी के रूप में की गई है. नईम सवारी आटो चलाकर अपने परिवार के साथ गुजर बसर करता है. गुरूवार को दोपहर जब वह इंद्रानगर आटो स्टैंड पर आटो लेकर सवारी का इंतजार कर रहा था. तभी शन्नू नामक के आरोपी युवक ने नईम से आटो हटाने की बात कही. इस विवाद के चलते शन्नू ने नईम के साथ मारपीट करते हुए अपने पास रखा चाकू निकाला और नईम पर वार कर दिया. इस हमले से नईमउल्ला ने बायां हाथ उठाया तो चाकू उसकी कोहनी पर जाकर लगा, जिससे खून निकलने लगा. लहुलुहान हालत में पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शन्नू के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने लोगों से की बात

Fri Mar 6 , 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना ऐशबाग क्षेत्र के खटीक कॉलोनी में लोगों से सीधा संवाद किया. इस मौके पर कमिश्नर ने लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. साथ ही सभी को सुरक्षित ड्राइविंग की शपथ दिलाई. ​जनता ने फुटओवर ब्रिज पर […]

You May Like

मनोरंजन