बुजुर्ग की पिटाई से मौत

टीकमगढ, बल्देवगढ़ में एक बुजुर्ग की पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार शाम की है। बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर में 60 वर्षीय गोरेलाल लोधी खरगापुर से घर लौट रहे थे।

इस दौरान रास्ते में उनके भतीजों सुरेंद्र लोधी और अखिलेश लोधी उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडों से गोरेलाल पर हमला कर दिया। हमले में गोरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल गोरेलाल को परिजन पहले बल्देवगढ़ अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

Next Post

औद्योगिक इकाईयों की सौगातें देने आए मुख्यमंत्री को हवाईअड्डे पर दी गई भावभीनी विदाई

Fri Mar 21 , 2025
ग्वालियर। मालनपुर व ग्वालियर में कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराजपुरा विमानतल पहुँचकर वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान किया। विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विदाई देने के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत, नगर निगम सभापति […]

You May Like