
भोपाल। सहयोग विहार स्थित कम्यूनिटी हॉल में राजधानी निमाड़ समाज द्वारा पद्मश्री जगदीश जोशीला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक सचिन यादव, बालकृष्ण पाटीदार और पी.सी. शर्मा समेत कई अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर जोशीला का सम्मान किया। जोशीला ने निमाड़ी को राज्य भाषा बनाने की मांग की। वक्ताओं ने उनके योगदान को निमाड़ और निमाड़ी भाषा की प्रतिष्ठा बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति, स्मृति चिन्ह भेंट और सामूहिक भोज भी हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में निमाड़ समाज के सदस्य शामिल हुए।
