बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने दिए राहत व बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

सागर।जिले में अतिवृष्टि और जल भराव की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर संदीप जी आर ने पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल के साथ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राहतगढ़-बीना मार्ग पर बीना नदी की बाढ़ स्थिति का जायजा लिया और आमजन से अपील की कि जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक न जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने झिला ग्राम में एक जर्जर मकान देखकर स्वयं वाहन रोका और मकान मालिक को तुरंत मरम्मत या ध्वस्तीकरण की सलाह दी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल भराव की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करें और वहां बिजली, भोजन व स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था हो। अस्थायी आश्रय स्थलों की स्थापना कर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। कलेक्टर ने सभी एसडीएम से फील्ड में सक्रिय रहने, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर अलर्ट पहुंचाने, नदी-नालों पर बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

Next Post

सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए किसी देश के नेता ने नहीं कहा: मोदी

Tue Jul 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोक सभा में कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान दुनिया के किसी भी नेता ने पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने को नहीं कहा था। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई […]

You May Like