मॉस्को, 18 अगस्त (वार्ता) मध्य रूस में रियाज़ान ओब्लास्ट के शिलोव्स्की ज़िले में एक उत्पादन संयंत्र में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 134 अन्य घायल हो गए हैं।
क्षेत्रीय परिचालन मुख्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक बयान के मुताबिक मॉस्को समयानुसार सुबह 7:00 बजे (04:00 जीएमटी) तक आग में झुलसने के कारण 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। घायलों में से 31 का रियाज़ान और मॉस्को के अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 103 अन्य का बाह्य रोग उपचार चल रहा है।
इस बीच रियाज़ान के गवर्नर पावेल मालकोव ने बताया कि आग शुक्रवार सुबह ज़िले के उत्पादन संयत्र में लगी।
दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
Next Post
भिंड में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला
Mon Aug 18 , 2025
भिंड: भिंड में आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिवेदी के छोटे भाई के साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद […]

You May Like
-
3 months ago
आयरलैंड ने भारत को दी 183 रन की चुनौती
-
1 year ago
तीन दर्जन कॉलोनाइजर को कारण बताओ नोटिस
-
6 months ago
आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक पर उमड़ी आस्था,धर्ममय हुआ शहर
-
2 months ago
40वीं एमपी स्टेट स्नूकर चैंपियनशिप शुरू
