माथुर वैश्य इंटरनेशनल लश्कर क्लब का मिलन समारोह मना

ग्वालियर: माथुर वैश्य इंटरनेशनल लश्कर क्लब का मिलन समारोह नागाजी बैंकेंट सागरताल रोड़ आनंद नगर बहोड़ापुर पर सनातन संस्कृति के अनुसार हुआ। कार्यक्रम में एडवोकेट प्रमोद गुप्ता, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, राजीव गुप्ता मंडल मंत्री भाजपा, इंजी. एस एन गुप्ता पूर्व गवर्नर, दीपक गुप्ता पूर्व गवर्नर, आर्केटेक्ट आशीष गुप्ता, अनूप गुप्ता, राजकुमार गुप्ता तृतीय वाइस गवर्नर, श्रीमती ममता गुप्ता, गिर्राज गुप्ता, चन्द्रशेखर गुप्ता, रमेश चन्द्र गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता संरक्षक आदि की सहभागिता रही।

सबसे आकर्षक कार्यक्रम “मातृ-पितृ पूजन” में सदस्यों के माता-पिता का चंदन का टीका, माल्यार्पण, श्रीफल एवं गरम शाल पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया गया तथा गौमाता-पशु पक्षी सेवा एवं भोजन प्रसादी वितरण के सेवाभावी कर्तव्यनिष्ठ बंधुओं का शाल, श्रीफल, माल्यार्पण एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। एमवी सदस्यों के परिग्रहण संस्कार दिवस को साक्षी मानकर हर्षोल्लास पूर्वक मंगल गीत के साथ साथ पुष्प वर्षा कर वर -वधु से माल्यार्पण कराया तो पुरानी यादें ताजा हो गई। वार्षिक प्रतिवेदन सचिव राकेश गुप्ता ने प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विगत ग्यारह माह में 115 सेवा कार्य किए गए। शिव नारायण गुप्ता अध्यक्ष ने अतिथियों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया।

Next Post

शिवपुरी में आरक्षक की मां की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri Dec 12 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी में रात को लूट के उद्देश्य से घर में घुसे बदमाशों ने आरक्षक की मां की हत्या कर दी। बदमाशों ने सरिया मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटे हुए कुछ […]

You May Like

मनोरंजन