अब 7.30 से दोपहर 12 तक लगेंगे स्कूल

 

अभिभावकों के आग्रह पर पूर्व कलेक्टर ने किया परिवर्तन

 

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में स्थित सभी स्कूलों के लगने का समय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। इस बारे में आज शुक्रवार को संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि बढ़ते तापमान को देखते हुये कलेक्टर दीपक सक्सेना ने दो दिन पूर्व आदेश जारी कर स्कूलों के संचालन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया था। अभिभावकों के लगातार आग्रह पर कलेक्टर द्वारा अब एक बार पुनः स्कूलों के लगने के समय में परिवर्तन किया गया है और विद्यार्थियों के लिये स्कूलों के लगने का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिले में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय अब सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे। विद्यालयों के समय में परिवर्तन करने जारी किया गया संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय अनुसार ही होंगे।

Next Post

छुट्टियों में भी जारी रहेगा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन 

Fri Apr 11 , 2025
  75 फीसदी उत्तर पुस्तिका की हो चुकी है जांच   जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा तो पूर्ण हो चुकी हैं, जिनका मूल्यांकन भी लगातार तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में जिले में आज से सोमवार तक पड़ने वाली छुट्टियों पर भी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन […]

You May Like