
75 फीसदी उत्तर पुस्तिका की हो चुकी है जांच
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा तो पूर्ण हो चुकी हैं, जिनका मूल्यांकन भी लगातार तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में जिले में आज से सोमवार तक पड़ने वाली छुट्टियों पर भी बोर्ड परीक्षा की मूल्यांकन का कार्य जारी रहेगा। जिसके चलते लगातार जिले में मूल्यांकन का कार्य 75 फीसदी से ज्यादा हो चुकी है। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य पूरा होने की संभावना है। जिसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा के परिणाम तैयार किए जाएंगे। संभावना है कि मई माह के पहले सप्ताह में ही बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किया जा सकते हैं।
