ग्वालियर: एक बाइक सवार युवक को शंका के आधार पर पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए युवक से पुलिस को एक बाइक मिली है, पुलिस की जांच में चोरी की निकली है। पुलिस ने बाइक को बरामद कर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पकड़े जाने से पहले चोर ने पुलिस की अच्छी मशक्कत करवा दी। पुलिस अब पकड़े गए चोर से पूछताछ में जुट गई है।
कंपू थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि पुलिस टीम गश्त करते हुए जब केआरजी कॉलेज के पास पहुंची तो एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार कट मारकर भाग निकला। बाइक सवार का पीछा पुलिस ने करना शुरू कर दिया तो बाइक सवार ने अपनी बाइक को गति दे दी। इसके बाद अन्य जवानों को पुलिस ने सदेही को पकडऩे के लिए बुलाया तो संदेही को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पुलिस ने पकड़े गए अरोपी से पूछताछ की तो उसका कहना था कि पुलिस के डर से उसने बाइक भगाई थी, लेकिन जब पुलिस ने उससे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वह घबरा गया। कुछ देर बाद पुलिस को पता चला कि जिस बाइक से वह पकड़ा है वह दो दिन पहले ही कंपू इलाके से चोरी हुई है। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस अफसरों की मानें तो पकड़ गए आरोपी से पूछताछ के बाद कुछ अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है। पकड़े गए चोर की पहचान कालू उर्फ सियाराम पुत्र राजाराम सिंह गुर्जर उम्र 40 साल निवासी हनुमान पहाडिय़ा खजांची बाबा दरगाह के पास के रूप में हुई है।
