श्योपुर में 10 दिवसीय जवाहर गूदड़ी मेला शुरू

श्योपुर: जिले के अट्ठाईसा क्षेत्र में पारंपरिक जवाहर गूदड़ी मेला आज से शुरू हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अट्ठाईसा क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्राम पंचायत ढोढर के सरपंच नारायण गोयल ने बताया कि यह 10 दिवसीय मेला ग्रामीण संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक मेलजोल का महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि मेला समिति ने इस वर्ष भी व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि ग्रामीणों को मनोरंजन, खेल और खरीदारी के पूरे अवसर मिल सकें।मेले के पहले दिन क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया गया। इसमें श्योपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ पड़ोसी राज्यों की क्रिकेट टीमें भी भाग ले रही हैं। यह टूर्नामेंट स्थानीय युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों ने परेड की, जिसका दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।

मेले में मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, नाव और अन्य आधुनिक झूले लगाए गए हैं। बच्चों के खिलौनों की दुकानें, फास्ट फूड स्टॉल, घरेलू सामान और पारंपरिक वस्तुओं के बाजार भी लगाए गए हैं। मेले में रोजाना बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष श्यामकुमार शर्मा, मेला उपाध्यक्ष चमन बानो और मेला सचिव रामभरोस गुप्ता ने मेले को शांतिपूर्ण, मनोरंजक और सफल बनाने के लिए जनसहयोग की अपील की।

Next Post

गिल गुवाहाटी टेस्ट नहीं खेल पाएंगे; पंत उनकी जगह कप्तान होंगे

Thu Nov 20 , 2025
गुवाहाटी, 20 नवम्बर (वार्ता) शुभमन गिल पिछले हफ्ते कोलकाता में पहले टेस्ट के दौरान लगी गर्दन की चोट से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाने के कारण शुक्रवार को गुवाहाटी में शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट से बाहर हो जाएंगे। उप कप्तान ऋषभ पंत […]

You May Like