प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

सतना :प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना के बी ब्लॉक सभागार में शनिवार को विकसित भारत युवा संसद 2026 का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास श्रीमती प्रतिमा बागरी रहीं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस. सी. राय, पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवेश प्रताप सिंह, जिला नोडल अधिकारी डॉ. क्रांति मिश्रा, कार्यक्रम आयोजक डॉ. मनीष प्रताप सिंह सहित निर्णायक मंडल के सदस्य वाचस्पति त्रिपाठी, आकाश शर्मा, रितु शर्मा एवं अर्चना कुशवाहा उपस्थित रहे।
ऑनलाइन ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिभागियों ने “आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में कुल 60 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर लोकतंत्र, संविधान और युवा सहभागिता पर तथ्यपूर्ण एवं प्रभावशाली वक्तव्य दिए। विजेता प्रतिभागी में प्रथम स्थान शिवानी पाण्डेय पीजी कॉलेज सतना, द्वितीय स्थान अनुपमा पटनहा एकेएस विश्वविद्यालय, तृतीय स्थान आदित्य शर्मा, चतुर्थ स्थान निष्कर्ष तिवारी तथा पंचम स्थान निधि त्रिपाठी रही।

मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सोच विकसित करने लोकतांत्रिक परंपराओं को समझने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य ने प्रतिभागियों के प्रभावशाली एवं तथ्यपूर्ण वक्तव्यों की सराहना की और कहा कि युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की गहराई समझाने एवं अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करना है।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. क्रांति मिश्रा ने कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि आयोजक डॉ. मनीष प्रताप सिंह ने संचालन करते हुए युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुष्पमाला प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. गरिमा सिंह, अनीश तिवारी, डॉ. हरेश्वर राय, डॉ. नागेश अग्रवाल, डॉ. रूपा सिंह, डॉ. रविता सिंह सहित प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Next Post

डेमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट पर आठ लाख का जुर्माना

Sun Mar 1 , 2026
सतना: शाकाहारी परिवार को मांसाहारी उत्पाद डिलीवर करने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने डेमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट पर आठ लाख का जुर्माना लगाया है। आयोग अध्यक्ष श्यामा चरण उपाध्याय, सदस्य उमेश गिरी, विद्या पांडेय की बैंच ने यह फैसला सुनाया।इस संबंध में आवेदक नैंसी तिवारी पत्नी सूरज […]

You May Like

मनोरंजन